आईटीआई मनकापुर के कैम्पस से पकड़ा गया तेंदुआ…

उत्तर प्रदेश, 09 जून 2022 : गोंडा आईटीआई मनकापुर से पकड़ा गया तेंदुआ, कल तेंदुए ने 12 लोगों को किया था घायल,  परिसर में करीब 15 दिन पूर्व तेंदुए ने दस्तक दी थी। रात में कर्मचारियों ने तेंदुए को देखा था। इसके बाद बच्चों व महिलाओं के घरो से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इलाके मे कई दिनों से दहसत में थे, लोगो ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था|

वन विभाग ने कई दिनों से गाव में डेरा डाल रखा था, स्थानीय लोगो के सहयोग से बड़ी मसक्कत के बाद जाल में फसा तेंदुआ, वन विभाग ने पंद्रह दिनों तक की इलाके में छानबीन की बाद में पता चला की आईटीआई कैम्पस के स्टोर रूम में तेंदुआ छिपा हुआ है| जिसे देर रात पकड़ लिया गया| तेंदुआ पकडे जाने के बाद से गाँव के को लोगो ने ली राहत की साँस|

तेंदुआ को जंगल में छोड़ने की तैयारी:

तेंदुआ शारीरिक रूप से स्वस्थ है और किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। इसे शासन से निर्देश पाते ही उपयुक्त स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed