रायपुर में आयोजित होगा लेजेंड 90 क्रिकेट लीग, CM को 21 नंबर की जर्सी भेंट, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सितारे होंगे शामिल
रायपुर में 6 फरवरी से 18 फरवरी तक नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लेजेंड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। यह लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर की है, जिसे पूर्व में श्रीलंका सहित अन्य देशों में आयोजित किया गया है। इस बार भारत में हो रहे इस आयोजन के लिए आयोजकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ वारियर्स की 21 नंबर की जर्सी भेंट की, साथ ही प्रतियोगिता का विशेष आमंत्रण दिया।
क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और अन्य स्टार प्लेयर्स का हिस्सा
इस लीग में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सितारे शामिल हो रहे हैं। इनमें क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, शान मार्श, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू वेड, मोइन अली, एरोन फिंच, तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, बेन डंक, केदार जाधव, मार्टिन गुप्टिल और डेनियल क्रिश्चियन जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दी जानकारी
लेजेंड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री को प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें इस लीग के लिए विशेष निमंत्रण भेजा। इस मौके पर आयोजन समिति के बलविंदर सिंह, राहुल भदोरिया, सदन घोष, गौरव बत्रा और राजीव सोनी भी उपस्थित थे।
