काश पटेल ने FBI के निदेशक पद के रूप में भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली, ट्रंप की सराहना और अमेरिकन ड्रीम की बात की
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के नए डायरेक्टर के रूप में भारतीय मूल के कश्यप काश पटेल ने शपथ ली। शनिवार को उन्होंने भगवद गीता पर हाथ रखकर पद की शपथ ली, जिसमें अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉंडी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काश पटेल की सराहना करते हुए कहा कि वे FBI के एजेंट्स के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और उन्हें यकीन है कि पटेल FBI के सबसे काबिल डायरेक्टर साबित होंगे।
काश पटेल ने शपथ लेने के बाद कहा कि कई लोग यह कहते हैं कि ‘अमेरिकन ड्रीम’ खत्म हो चुका है, लेकिन वे इसे खुद जी रहे हैं। वह FBI के नेतृत्व करने वाले नौंवे अधिकारी हैं और कहा कि वह पहली पीढ़ी के भारतीय हैं, जो इस महान राष्ट्र की एक महत्वपूर्ण एजेंसी का नेतृत्व कर रहे हैं।
हालांकि, काश पटेल की सीनेट में नियुक्ति को लेकर विवाद भी रहा, जहां डेमोक्रेट सांसदों के अलावा दो रिपब्लिकन सांसदों ने उनके खिलाफ वोट दिया। विपक्ष को आशंका थी कि वह डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों का पालन करेंगे।
काश पटेल भारतीय प्रवासी के बेटे हैं, जिनके माता-पिता 1970 के दशक में युगांडा से भागकर अमेरिका पहुंचे थे। 2004 में कानून की डिग्री हासिल करने के बाद काश पटेल ने अमेरिकी सरकारी सेवा में अपनी करियर की शुरुआत की। ट्रंप प्रशासन के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण सुरक्षा और खुफिया मामलों में योगदान दिया और ट्रंप के सबसे वफादार सहयोगियों में शुमार हुए।
