IPL ब्रेकिंग : दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी पॉजिटिव…, मुश्किल में आज का मैच

20 अप्रैल 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में आज होने वाले दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के मैच से पहले बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस कारण आईपीएल में आज होने वाले मैच को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। दिल्ली के टिम सिफर्ट पॉजिटिव पाए जाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले मिचेल मार्श पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा 4 सपोर्ट स्टाफ भी कोरोना से संक्रमित हो चुका है। बोर्ड की ओर से सभी खिलाड़ियों को कमरे से निकलने पर रोक लगा दी गई है। डोर-टू-डोर सैंपल लिया जा रहा है। पॉजिटिव केस और बढ़ने पर यह मैच स्थगित भी हो सकता है। पहले ही इसका वेन्यू चेंज किया जा चुका है। पहले दिल्ली और पंजाब का मैच पुणे में होना था। लेकिन कोविड के कारण इसे मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में कराने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा को देखते हुए एक फ्रेंचाइजी मैच खेलने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में मैच को लेकर जल्द निर्णय हो सकता है। पिछले सीजन में भी कोरोना के कारण टी20 लीग 2 चरणों में कराया गया था। पहला चरण भारत में जबकि दूसरा चरण यूएई में हुआ था। देश में कई बड़े शहरों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed