इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का आगाज आज से हो रहा है। शाम 6 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी, सिंगर श्रेया घोषाल और पंजाबी सिंगर करण ओजला परफॉर्म करेंगे। IPL ने अपने सोशल प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर इसकी पुष्टी की है। इसके अलावा, अरिजीत सिंह, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन भी समारोह में परफॉर्म कर सकते हैं।
इस समारोह में शाहरुख खान और सलमान खान के पहुंचने की भी उम्मीद है। शाहरुख अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सपोर्ट करने के लिए आएंगे, जबकि सलमान अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के लिए उपस्थित हो सकते हैं। हालांकि, कुछ नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
इन सितारों की भी हो सकती है मौजूदगी:
-
शाहरुख खान: KKR के मालिक के तौर पर उनकी उपस्थिति लगभग तय है।
-
प्रियंका चोपड़ा: ग्लोबल स्टार के रूप में उनकी एंट्री हो सकती है।
-
सलमान खान: अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं।
-
विक्की कौशल: उनके भी शामिल होने की उम्मीद है।
IPL ने X पोस्ट में तीन नामों का ऐलान किया। ओपनिंग सेरेमनी के बाद, IPL का पहला मुकाबला KKR और RCB के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता की कप्तानी अजिंक्य रहाणे और बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं।