कैट महिला विंग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष पल्लवी मनोदेव गौडा ने बताया कि आज कैट महिला विंग द्वारा कैट प्रदेश कार्यालय मे अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैट महिला विंग द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को मान्यता देना तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। यह महिलाओं के अधिकारों को सशक्त बनाने, न्याय तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करने और विश्वभर में लैंगिक समानता को तेज़ी से आगे बढ़ाने पर ज़ोर देती है। यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाने, तथा समावेशी और सतत विकास की दिशा में प्रगति को तेज़ करने के लिये एक वैश्विक मंच प्रदान करता है।
इसी कड़ी में आज कैट महिला विंग द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कैट महिला विंग द्वारा अनुराधा साहू, काजल सचदेव, अनुसूया कमालिया, भारती किरण शर्मा, सुषमा तिवारी और शीतल व्यास को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
श्रीमती अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आरिन अरोरा ने प्यानो बजाकर कर किया। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैट महिला विंग ने कुछ महिला सदस्यों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और बिक्री के लिए स्टॉल लगाने का मंच भी प्रदान किया गया। इस पहल में अनमोल पारवानी, नलिनी खंडेलवाल, सृष्टि यदु और विनीता शुक्ला ने अपने उत्पादों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया था। कैट महिला विंग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण टीम की विशेष उपस्थिति भी रही, जो महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही।

उपरोक्त कार्यक्रम में कैट महिला विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- .मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट, पल्लवी मनोदेव गौडा, डॉ. प्रदीपा, नेहा मानक, अनमोल पारवानी, धनश्री भट्ट, प्रिया जोशी, शालू चौर्य, विनिता शुक्ला, आभा मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, नागेन्द्र तिवारी, विक्रांत राठौर, बी.एस. परिहार, अर्निबन चटर्जी, प्रकाश माखीजा, यश पटेल एवं खोखन कुण्डु आदि।
