रायपुर , 15 मई 2023 : ग्रीष्मकालीन पेयजल आपूर्ति सतत रूप में नगर में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा की जाती है, किन्तु समय – समय पर विभिन्न कारणों से पेयजल वाहिनीयों में लीकेज टूट – फुट होने के कारण से पेयजल आपूर्ति वार्डों में प्रभावित होती है.
नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने अपर आयुक्तगणों, मुख्य अभियन्ता, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियन्ता ( जल), कार्यपालन अभियन्ता ( मिशन अमृत), जोन कार्यपालन अभियन्ताओं, जोनों के जल विभाग के कार्यपालन अभियन्ताओं को निर्देशित किया है।
रायपुर नगर में समस्त मुख्य पेयजल वाहिनीयों, सभी ओव्हर हेड टंकियों, जल वाहिनीयों का हेड टू टेल निरीक्षण कर लीकेज जल वाहिनीयों की तत्काल मरम्मत करवाकर निर्बाध रूप से जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं.