शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन की पहल: सिलाई प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम

रायपुर। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन लगातार सार्थक प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष श्वेता ठाकुर के नेतृत्व में रायपुर के गोगांव क्षेत्र में दो माह का सिलाई प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण शिविर 4 अप्रैल 2026 से 4 जून 2026 तक संचालित किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को सिलाई-कढ़ाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

फाउंडेशन की अध्यक्ष श्वेता ठाकुर ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को भविष्य में स्वयं का रोजगार शुरू करने और घरेलू आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन इससे पूर्व उरकुरा क्षेत्र में भी सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन कर चुका है, जहां कई महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। संस्था आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। महिलाओं ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल उनके आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन की यह पहल महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

You may have missed