इंडियन ऑयल को Q4 में जबरदस्त मुनाफा, अनुमान से तीन गुना ज्यादा कमाया
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में ₹2,18,899 करोड़ की कुल कमाई दर्ज की है, जो सालाना आधार पर 1.19% कम है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की कमाई ₹2,21,533 करोड़ थी। पिछली तिमाही के मुकाबले कमाई लगभग स्थिर रही है।
कंपनी ने इस तिमाही में ₹7,265 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जो पिछली तिमाही से 153% और सालाना आधार पर 50.17% अधिक है। यह नतीजे बाजार विश्लेषकों की उम्मीद से कहीं बेहतर हैं। अनुमान था कि मुनाफा ₹2,150 करोड़ के आसपास रहेगा, लेकिन वास्तविक मुनाफा इससे तीन गुना से अधिक रहा।
रेवेन्यू और डिविडेंड
इंडियन ऑयल ने चौथी तिमाही में संचालन और उत्पाद बिक्री से ₹2,17,725 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो साल दर साल 1% कम है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों को ₹3 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।
शेयर प्रदर्शन
-
आज 30 अप्रैल को शेयर 1.08% चढ़कर ₹137.25 पर बंद हुआ।
-
पिछले एक महीने में शेयर ने 4.58% का रिटर्न दिया।
-
6 महीनों में 3.77% की बढ़त, लेकिन एक साल में 18.71% की गिरावट दर्ज की गई है।
-
इस साल की शुरुआत से अब तक शेयर लगभग फ्लैट रहा है।
-
कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप ₹1.95 लाख करोड़ है।
कंपनी का प्रोफाइल
इंडियन ऑयल 1964 में बनी थी। यह भारत की महारत्न कंपनियों में से एक है और देश की 23 रिफाइनरियों में से 11 की मालिक है। इसकी उपस्थिति श्रीलंका, मॉरीशस, UAE, स्वीडन, अमेरिका और नीदरलैंड जैसे देशों में भी है।
