PTRSU एक्स्ट्रा क्लास लगाने की तैयारी में , 3 साल बाद ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा…

रायपुर, 26 नवंबर 2022 : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अब जल्द ही सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने वाली है। इसके लिए विश्वविद्यालय तैयारी में जुट गया है। बता दे कि विश्वविद्यालय में 3 साल बाद ऑफलाइन मोड में परीक्षा होने वाली है।
इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा सबसे पहले जिन महाविद्यालय में कोर्स पूरे नहीं हुए हैं उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। वार्षिक परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक्स्ट्रा क्लास भी लगाई जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी द्वारा आने वाले साल में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए एक्सट्रा क्लासेस लगाई जाएगी। ऐसा इस लिए किया जाएगा क्योंकि कोरोना के कारण ऑनलाइन परीक्षा हो रही थी और घर बैठे परीक्षा दिलाने से छात्रों के शैक्षणिक स्तर में गिरावट आई है।
इसी के चलते एक्सट्रा क्लास लगाई जाएगी। साथ ही महाविद्यालय में कोर्स पूरे नहीं हुए है विश्वविद्यालय द्वारा उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।