नक्सलियों का आईईडी हमला, दो जवान घायल, सड़क निर्माण की सुरक्षा में थे तैनात

नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में दो पुलिस जवान घायल हो गए। ये जवान कच्चपाल से तोके तक सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में तैनात थे। घटना की पुष्टि एसपी प्रभात कुमार ने की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दो दिन पहले अबूझमाड़ के कच्चापाल में बेस कैंप स्थापित किया था और डीआरजी के जवान सड़क निर्माण के लिए पहुंच मार्ग बनाने में जुटे हुए थे। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी बम लगा दिया, जो जवानों के पास विस्फोट हुआ।

ब्लास्ट में एक जवान, घासीराम, के पैर में गंभीर चोट आई है। दोनों घायल जवानों को कड़ी सुरक्षा के बीच नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों का इलाज अब बाहर बेहतर चिकित्सा केंद्र पर किया जाएगा। घायल जवानों में दूसरा नाम जनक पटेल का है। पुलिस और सुरक्षा बल मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।