IAS रानू साहू गिरफ्तार, ED ने विशेष अदालत में किया पेश…

रायपुर , 22 जुलाई 2023 : छत्तीसगढ़ की आईएएस अधिकारी रानू साहू को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया है।
रानू साहू को इससे पहले ED अपने दफ्तर ले आई थी। शुक्रवार देर रात तक रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी।