पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर किया धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, प्रेमी की मौके पर मौत, पत्नी की हालत गंभीर…

बालोद 15 अप्रैल 2022: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से प्रेमी की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। उसे राजनांदगांव रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा घटनाक्रम बालोद जिला के रनचिरई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बालोद निवासी तारिणी गेंदरे की शादी राजनांदगांव में लक्ष्मण गेंदरे के साथ हुई थी। कुछ समय पहले तारिणी अपने पति को छोडकर प्रेमी और स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी मुरली सिन्हा के पास बालोद आ गई। यहां सकरौद गांव में अपने जीजा के मकान में मुरली के साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि तारिणी ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में भी दी थी।

बताया जा रहा है कि पति लक्ष्मण गेंदरे शुक्रवार सुबह राजनांदगांव से तारिणी के घर पहुंच गया। वहां तारिणी के साथ उसके प्रेमी मुरली को देख भड़क गया और धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मुरली के शरीर पर करीब एक दर्जन से ज्यादा हमले के निशान हैं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तारिणी की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव वालों से सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तारिणी को स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। पुलिस आसपास के गांव वालों से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी पति से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed