घरौंडा से हरविंदर कल्याण 812 वोटों से जीते…
हरियाणा। करनाल जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। घरौंडा से हरविंदर कल्याण 812 वोटों से जीत गए हैं। जिले की पांच सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। जिसमें जिले में कुल 65.67% मतदान हुआ था। विधानसभा सीटवाइज देखा जाए तो सबसे ज्यादा 71.91 फीसदी मतदान घरौंडा सीट पर हुआ था जबकि सबसे कम 56.37 फीसदी मतदान करनाल सीट पर हुआ था।
