व्यापारी के ठिकाने पर रेड करने गई जीएसटी की टीम को व्यापारियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा…

उत्तर प्रदेश, 15 जून 2022 : आगरा के शमशाबाद रोड राजपुर चुंगी स्थित रामा स्टील फर्म पर मंगलवार को स्टेट जीएसटी एसआईबी की जांच टीम पहुंची थी। जांच में प्रतिष्ठान में गड़बड़ियां दिखाई दीं। नंबर दो की डायरियां, कच्चे बिल आदि मिल गए। टीम ने स्टील कारोबारी का कच्चा चिट्ठा जब्त कर लिया और इन सब कागजों पर व्यापारी से दस्तखत करने के लिए कहा गया।

इसके बाद उनमें बहस शुरू हो गई। जिसके बाद व्यापारी और उसके सहयोगियों ने अधिकारियों पर लात घुसे और पत्थरों से हमला कर दिया भाग रहें अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया काफी देर तक चली मारपीट पत्थरबाज़ी और धक्का मुक्की पुलिस के आने पर शांत हुई। इस दौरान कई अधिकारियों को चोट भी आई। अधिकारियों ने स्टील व्यापारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

जॉइंट कमिश्नर केएन पाल ने बताया कि कारोबारी से जब एसआईबी के अधिकारी विजय कुमार यादव कागजों पर हस्ताक्षर करा रहे थे, तभी व्यापारी ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया। नीचे गिरने से उनके सिर पर चोट लग गई।

You may have missed