नई दिल्ली , 1 फरवरी 2023 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर दिया है और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले के इस बजट को काफी अहम माना जा रहा है. भारत का यह बजट ऐसे समय पर पेश हो रहा है, जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार धीमी हो गई है और संभावित मंदी की ओर जा रही हैं. ऐसे में दुनियाभर की नजर मोदी सरकार के बजट पर है।
वही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा और 3 करोड़ के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को कर में छूट दी जाएगी। सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया गया जिस वजह से अब अब सिगरेट के दाम में बढ़ोतरी होगी।
क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलीपॉड्स, वाटर एयरोड्रोम और उन्नत लैंडिंग ग्राउंड का पुनरुत्थान किया जाएगा। 2022-2023 के लिए संशोधित राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 6.4% है। 2023-2024 के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 5.9% रहने का अनुमान है।