कैफे रेसर लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 भारत में लॉन्च, कीमत 2.74 लाख रुपए

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी नई कैफे रेसर स्टाइल बाइक ‘थ्रक्सटन 400’ लॉन्च कर दी है। यह बाइक बजाज-ट्रायम्फ की साझेदारी में तैयार की गई है और ट्रायम्फ स्पीड 400 के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2,74,137 तय की है।

नई थ्रक्सटन 400, ट्रायम्फ स्पीड 400 से ₹24,000 महंगी है, लेकिन अपने क्लासिक कैफे रेसर डिज़ाइन और राइडिंग पोजिशन के चलते यह एक अलग ही अनुभव देती है। भारतीय बाजार में इसका कोई सीधा प्रतिस्पर्धी नहीं है, हालांकि डिजाइन और स्टाइल के लिहाज़ से इसका सबसे नज़दीकी मुकाबला रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650 से हो सकता है, जिसकी कीमत ₹3.26 लाख से ₹3.52 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 को क्लासिक लुक, मॉडर्न इंजीनियरिंग और प्रीमियम परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल माना जा रहा है। यह बाइक उन युवाओं और एंथुजियास्ट राइडर्स को टारगेट कर रही है जो विंटेज कैफे रेसर स्टाइल में परफॉर्मेंस की तलाश करते हैं।