सरकारी नौकरी : FCI में विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, देखे जरुरी डिटेल्स…
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) देश भर में अपने अलग-अलग ऑफिस में कई विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी. प्रस्तावित पदों के लिए डिटेल्ड आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी जाएगी.
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया fci.gov.in में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के लिए भर्ती 2022 सूचना पीडीएफ जारी करेगा. सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एफसीआई भर्ती 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ जारी होने के बाद ग्रेड 2, 3 और 4 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 4710 पद भरे जाने हैं. अलग-अलग पदों के लिए पात्रता अलग है. पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8वीं/10वीं पास होना अनिवार्य है, आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वालो के लिए 1000 रुपये है बाकी किसी भी कैटेगरी के कैंडिडेट को कोई आवेदन फीस नहीं देनी है.
आयु सीमा की बात करें तो मैनेजर के लिए 28 साल, मैनेजर (हिंदी) के लिए 35 साल, जूनियर इंजीनियर के लिए 28 साल, स्टेनो ग्रेड-2 के लिए 25 साल टाइपिस्ट (हिंदी) के लिए 25 साल और चौकीदार के लिए 25 साल है. अलग-अलग कैटेगरी के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है. ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 3 साल, एससी एसटी कैंडिडेट्स के लिए 5 साल, डिपार्टमेंटल एंप्लॉयी के लिए 50 साल तक की आयु सीमा, पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स-जनरल के लिए 10 साल, पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स-ओबीसी के लिए 13 साल और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स-एससी/एसटी के लिए 10 साल तक आयु सीमा रखा गया है.
