शादियों के सीजन में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी आई कमी, जानें ताजा भाव

नई दिल्ली, 9 दिसंबर 2022 : शादियों के सीजन में सोना खरीदारी का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। सोने की कीमत में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन पीली धातू के दामों में तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार को सोना 197 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 640 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस तेजी के बाद गुरुवार को सोना करीब 53800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 65400 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों के पास सोना करीब 2400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 14600 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का बढ़ियां मौका है।
स कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 197 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 53780 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 46 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 53583 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 640 रुपये की तेजी के साथ 65358 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 70 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 64718 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी ।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 197 महंगा होकर 53780 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 197 रुपया महंगा होकर 53565 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 181 रुपया महंगा होकर 49263 रुपये, 18 कैरेट वाला महंगा 148 रुपया महंगा होकर 40335 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 115 रुपये महंगा होकर 31461 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
आल टाइम हाई से सोना करीब 2400 और चांदी 14600 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2420 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 14622 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।