सोना-चांदी की तेजी से बढ़ती कीमतें, आम लोगों की पहुंच से दूर होते गहने

रायपुर। भारत में शादी-ब्याह और शुभ मौकों पर गहनों के लिए सोना खरीदने की परंपरा रही है। हर त्योहार और शुभ मुहूर्त पर सराफा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगना आम बात है। लेकिन बीते कुछ महीनों में सोना-चांदी की तेजी ने हालात बदल दिए हैं। अब गहनों में निवेश करना आम लोगों के लिए आसान नहीं रह गया है।

सेफ सेविंग माने जाने वाला सोना, पिछले एक साल में करीब 48% महंगा हो चुका है। चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए चांदी में निवेश सोने की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है।

मौजूदा कीमतें

  • रायपुर सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना : ₹1,11,060 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना : ₹1,01,800 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी : ₹1,33,000 प्रति किलो

पिछले एक महीने में सोना लगभग 4-5% ऊपर गया है। डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतें, जियो-पॉलिटिकल तनाव, रुपए की कमजोरी और त्योहारों से पहले बढ़ती मांग इसके मुख्य कारण हैं।

पिछले 15 दिनों का ट्रेंड

1 सितम्बर को 22 कैरेट सोना ₹97,050 प्रति 10 ग्राम था, जो 15 सितम्बर तक बढ़कर ₹1,01,800 हो गया।
इसी अवधि में 24 कैरेट सोना ₹1,05,880 से बढ़कर ₹1,11,060 हो गया।
कुल मिलाकर 10 दिनों में 5% तेजी दर्ज की गई।

पिछले 90 दिनों का ट्रेंड

जून तक सोने के दाम स्थिर रहे। जुलाई और अगस्त में वैश्विक बाजार में मांग बढ़ने और रुपए की कमजोरी का असर दिखाई दिया। सितम्बर के पहले पखवाड़े में 5% की मजबूती के साथ यह साफ हो गया कि लंबी अवधि में भी सोना लगातार सुरक्षित निवेश बना हुआ है।

विशेषज्ञों की राय

बाजार जानकारों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में सोने की तुलना में चांदी निवेश के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। क्योंकि सोना ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है और चांदी में अभी और तेजी की संभावना है।

You may have missed