लाखे नगर में गणेश प्रतिमा विवाद: सड़क जाम, डांस-गीतों पर बवाल और पुलिस कार्रवाई

रायपुर के लाखे नगर में गणेश प्रतिमा पर विवाद रायपुर के लाखे नगर में सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर शुक्रवार देर रात बड़ा विवाद खड़ा हो गया। संगठनों का प्रदर्शन, सड़क पर जाम राम भक्त सेना और अन्य हिंदू संगठनों ने प्रतिमा के स्वरूप पर आपत्ति जताते हुए पंडाल के बाहर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस की तैनाती, हल्का बल प्रयोग स्थिति बिगड़ने पर 12 थानों के थानेदार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रशासन की समझाइश के बाद प्रतिमा को पर्दे से ढक दिया गया। करीब चार घंटे चले हंगामे के बाद संगठनों ने प्रदर्शन समाप्त किया। देर रात डांस और अशोभनीय गीतों का आरोप हिंदू संगठनों ने समिति पर आरोप लगाया कि पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गीतों पर डांस कार्यक्रम कराया गया। इस संबंध में आजाद चौक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहले भी दी गई थी चेतावनी शिकायतकर्ताओं ने बताया कि समिति को पहले ही पारंपरिक स्वरूप में प्रतिमा स्थापना करने की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद भगवान के स्वरूप में बदलाव किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति विवाद के बीच भी पंडाल में श्रद्धालु लगातार पहुंचते रहे। कई लोग गणपति जी की तस्वीर खींचते नजर आए। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता ताली बजाकर हनुमान भजन गाते रहे। सनातन धर्म का अपमान हुआ – नील कंठेश्वर महाराज नील कंठेश्वर मंदिर के पुजारी नील कंठेश्वर महाराज ने कहा कि इस विवाद से सनातन धर्म का अपमान हुआ है। उन्होंने समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन रोकने की मांग की।