राजधानी में 9 नवंबर से पंडित प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे शिव महापुराण…

रायपुर , 8 नवंबर 2022 : राजधानी रायपुर में सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा वाचन करेंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर है। वहीं यातायात पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान भी बना लिया है।
बता दें कि, 9 नवंबर से 13 नवंबर तक सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा रायपुर में श्री शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। कथा में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है जिसके लिए भव्य पंडाल भी बनाया जा रहा है।
9 नवंबर से 13 नवंबर तक लाल पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन दही हांडी मैदान हनुमान मंदिर श्रीनगर रोड गुढ़ियारी में किया जा रहा है। पार्किंग, पेयजल, पंडाल में पंखे की व्यवस्था आदि की तैयारियां की जा रही है।