दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान: पैसे के विवाद में युवक की हत्या, CCTV से खुला राज

Raipur में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी रिपेयरिंग के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक घर से साथ में निकले थे। रास्ते में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर अपने दोस्त पर हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों युवक साथ जाते हुए दिखाई दिए। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।