चार साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, बाहर निकालने में जुटे सेना के जवान , मुख्यमंत्री ने बच्चे की माँ से की बात..

मध्य प्रदेश, 29 जून 2022 : मध्य प्रदेश के छतरपुर से बच्चे की बोरवेल में गिरने की खबर सामने आ रही है जहाँ  4 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है  घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुरा और पठापुर गांव के पास की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुचकर बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर बच्चे का मूवमेंट नजर रखा जा रहा है।  आसपास करीब 18 फीट गहरा गड्‌ढा किया गया है। DSP शशांक जैन गड्ढे में नापने के लिए उतरे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियोकॉल के माध्यम से बच्चे की मां से बात की। सीएम ने उन्हें बच्चे को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया।

जानकरी के मुताबिक, छतरपुर के नारायणपुरा के रहने वाले अखिलेश यादव का 4 साल का बेटा दीपेंद्र यादव परिवार के साथ खेत पर गया हुआ था। जहाँ बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा। शाम करीब 4 बजे लखनऊ से 27 जवानों की NDRF टीम भी रवाना हो गई है। बचाव कार्य में आर्मी यूनिट भी बुलाई गई है। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम में करीब 150 लोग लगे हुये हैं। साथ ही 300 से ज्यादा ग्रामीण भी मदद के लिए मौजूद हैं।

आलोक सिंह ने बताया कि बच्चे से बात हुई है। वह 30 से 40 फीट के बीच फंसा है। बोरवेल में 5 पॉइंट पर ऑक्सीजन सप्लाई दी जा रही है अभी हमारे पास 100 और 200 किलो के 6 सिलेंडर बात कही हैं।

You may have missed