पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कसा तंज , कहा मुख्यमंत्री पद की मर्यादा का ख्याल भूपेश को नहीं’

रायपुर, 23 अगस्त 2022 : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर फिर सियासी हमला बोला। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर 2 वीडियो शेयर कर कहा कि भूपेश बघेल के जैसे-जैसे दिन पूरे हो रहे हैं, उनकी भाषा का स्तर गिरता जा रहा है। भूपेश बघेल अपना आपा खोते जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी के संबंध में जो बयान दिया उससे उनकी घटिया सोच का पता चलता है।
मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए किसी व्यक्ति की भाषा इतनी अर्यादित हो सकती है। मुझे आश्चर्य होता है। इस बयान का भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है। डॉ. रमन ने कहा कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को समाप्त किया है।
डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के स्ट्राइक पर कहा कि 4 लाख 7 हजार अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन पर हैं। भूपेश बघेल सरकार की दमनकारी नीतियां इस आंदोलन को कुचलने में लगी है। कर्मचारियों की जायज मांगों और अधिकार की राशि देने से इनकार कर रही है। 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता केंद्र सरकार दे रही है। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश सरकार ने बहुत पहले ही निर्णय ले लिया। मध्य प्रदेश में 34 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है। भाजपा सातवें वेतनमान के अनुसार 18 प्रतिशत मूल वेतनमान में एचआरए और 34 प्रतिशत डीए सरकारी कर्मचारियों को देने की मांग करती है।

डॉ. रमन ने कहा कि आखिर केंद्र के समान 34% डीए कांग्रेस सरकार क्यों नहीं दे रही है? दबाव बनाकर आंदोलन कुचलना लोकतंत्र की हत्या है। कर्मचारी भाई-बहन चिंता न करें, सवा साल बाद सरकार बनते ही, आपकी सारी मांगें भाजपा की सरकार पूरा करेगी। डॉ. रमन ने कहा कि कर्मचारियों का 6% डीए की बात नहीं बल्कि उनकी राशि 436 करोड़ रुपये प्रतिमाह की उस राशि को भी दिया जाएगा। 34% कुल डीए और एरियर्स की बकाया राशि का भुगतान भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इस पूरे आंदोलन में कर्मचारी भाइयों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed