यूएस के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद पहली बार भारतीय अधिकारियों ने की तालिबान से बात…

दिल्ली, 03 जून 2022 : यूएस के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद पहली बार भारतीय अधिकारी अफगानिस्तान के तालिबान से बात करने गयें, भारतीय अधिकारियों की एक टीम ने द्विपक्षीय संबंधों और मानवीय सहायता पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को तालिबान विदेश मंत्री से मुलाकात की, अफ़ग़ानिस्तान में जब से इस्लामवादी चरमपंथियों ने सत्ता संभाली है, गरीबी और बढ़ गई है

तालिबान प्रशासन के विदेश मंत्री, अमीर खान मुत्ताकी, वरिष्ठ अधिकारी जे.पी. सिंह के नेतृत्व में एक भारतीय  प्रतिनिधिमंडल से मिले। बैठक में भारत-अफगान राजनयिक संबंधों, द्विपक्षीय व्यापार और मानवीय सहायता पर ध्यान केंद्रित किया गया।

भारत ने अफगानिस्तान को दवा और खाद्यान्न के साथ लगभग 20,000 टन गेहूं, 13 टन दवाएं, COVID-19 वैक्सीन की 500,000 खुराक और सर्दियों के कपड़ों की सहायता की है।

इससे पहले अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा था की अफगानिस्तान की भारत से बहुत सारी उम्मीदें जुड़ी हैं, भारत ने पहले भी हमारी मदद की हैं, और हम उम्मीद करते हैं की भारत आगे भी संकट की स्थिति में हमारी मदद करेगा|

You may have missed