ब्रिटेन की एक महिला, ग्रेस डेविडसन ने फरवरी 2025 में एक बच्ची को जन्म दिया है। यह ब्रिटेन का पहला मामला है जब किसी महिला ने ट्रांसप्लांट किए गए गर्भाशय से सफलतापूर्वक संतान को जन्म दिया है। ग्रेस जन्म से ही MRKH सिंड्रोम से पीड़ित थीं, जिसमें गर्भाशय नहीं होता। 2023 में उनकी बड़ी बहन एमी पार्डी ने उन्हें गर्भाशय डोनेट किया। 30 डॉक्टरों की टीम ने 17 घंटे लंबा ऑपरेशन कर ट्रांसप्लांट किया।
ग्रेस को दो हफ्ते बाद पहली बार पीरियड आया, जिससे पता चला कि ट्रांसप्लांट सफल रहा। IVF ट्रीटमेंट के पहले प्रयास में ही वह गर्भवती हुईं। बच्ची का नाम ‘एमी’ रखा गया है—उसी बहन के नाम पर जिसने उन्हें गर्भाशय डोनेट किया। यह मेडिकल साइंस की दुनिया में एक नई मिसाल है।
अब तक दुनियाभर में 135 से ज्यादा गर्भाशय ट्रांसप्लांट हो चुके हैं और करीब 65 बच्चों का जन्म हुआ है।