जयस्तंभ चौक में लगी आग , 3 दुकान जलकर खाक…

रायपुर, 22 जनवरी 2023 : Raipur Breaking : राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त चौक जयस्तंभ में बड़ी सुबह एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया।
ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरा बिजली की तार जलकर खाक हो गई। इस घटना से पूरा आधा शहर की बिजली गुल हो गई। मौके पर 112 की टीम मौजूद है।
दमकल की 2 से 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। खबर लिखे जाने तक 3 दुकान जलकर खाक हो गई है।