रायपुर , 19 अक्टूबर 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी नियमित एवं संविदा में कार्यरत बिजलीकर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में 11 हजार रुपये तक बोनस / अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इससे छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी लाभांवित होंगे।
पिछले वित्तीय वर्ष में 21 हजार रुपए मूल वेतन तथा महंगाई भत्ता के रूप में मासिक वेतन प्राप्त करने वाले विद्युत कर्मी बोनस के लिए पात्र होंगे तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी कार्यों में दक्षता बनाए रखने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप रुपए 11 हजार की अनुग्रह राशि दी जावेगी. इससे पावर कंपनियों को लगभग 17 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा.
बोनस अधिनियम 2005 के अनुसार नियोक्ता केवल नियमित एवं संविदा कर्मी को ही सीधे बोनस दे सकता है. अर्थात आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगाए गए कर्मियों या दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को उनके नियोक्ता ठेकेदार के व्दारा ही बोनस दिया जाना है.