छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का असर शुरू, अवैध कब्जोंं को हटाने चला बुल्डोजर…
रायपुर 5 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद से ही सत्ता परिवर्तन का असर दिखने लगा है, चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा थी कि प्रदेश भय मुक्त होगा और बुल्डोजर भी चलेगा। राजधानी में अवैध कब्जों को हटाने के लिए कार्यवाही शुरू हो गयी है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ट विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर प्रशासन राजधानी में सालीम स्कूल के सामने अवैध कब्जों को हटाने बुल्डोजर पहुँच गया। इन अवैध कब्जों के कारण सड़कों पर यातायात बाधित होता था जिससे राजधानी में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इस कार्यवाही से अब राजधानी के लोगों को राहत मिलेगी और यातायात बाधित भी नहीं होगा।
