Dhanteras 2024 Muhurat : 29 अक्टूबर इस दिन पूरे 26 घंटे रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस 29 अक्टूबर मंगलवार से शुरू होगा। इस दिन भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ और फलदायी माना जाता है त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनिट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 30 अक्टूबर को दोपहर बाद एक बजकर 15 मिनट पर होगा। धनतेरस पूजा के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत गोधूल काल में मंगलवार 29 अक्टूबर शाम छह बजकर 31 मिनट से आठ बजकर 13 मिनट तक रहेगी।इस तरह धनतेरस पर भगवान धन्वंतरी, गणेश और कुबेर जी की पूजा के लिए कुल एत घंटा 41 मिनट का समय मिलेगा।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है।इस दिन भगवान धन्वंतरी और माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है। धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदते हैं। धनतेरस के दिन पूजा पाठ के साथ ही खरीदारी का भी विशेष महत्व है।इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। इस बार 29 नवंबर को सुबह 10 बजकर 34 मिनिट से अगले दिन दोपहर एक बजे तक खरीदारी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed