जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

बालोद , 22 नवंबर 2022 : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ महामाया थाना क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का पेड़ पर लटका शव मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम राहुल टेकाम (22) मोहला थाना क्षेत्र के भीमपुरी गांव का रहने वाला है। मृतिका संध्या किरंगे पिता (21) कलचुवा थाना मोहला की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है की दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन घर वालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था। ये बात भी सामने आई है कि युवक अपनी प्रेमिका का घर रखा हुआ था। इसका विरोध करने पर युवक का अपने माता-पिता से विवाद भी हुआ था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली।

पुलिस को घटनास्थल पर दो डिस्पोजल, जहर की दो शीशी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सॉफ्ट ड्रिंक में जहर मिलाकर दोनों ने डिस्पोजल में साथ जहर पीया है। दोनों के शव के पास बाइक भी मिली है।

दोनों के शव को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव घर में रखा गया है। आज पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण साफ हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *