राजधानी की प्रसिद्ध टेरो कार्ड रीडर का आज है जन्मदिन , इस तरह जानें टैरो भविष्यवाणी…

रायपुर , 22 नवंबर 2022 : राजधानी रायपुर की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर प्रियंका अग्रवाल मोदी आज अपना जन्मदिन मना रही है। उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं।
प्रियंका शहर की जानी-मानी टैरो कार्ड रीडर है जो कि प्रियंका कार्ड के नाम से संस्था चलाती है और मुफ्त में भविष्य बताने की सुविधा रायपुर में उपलब्ध कराने वाली पहली महिला है।
क्या है टेरो कार्ड
टैरो यानी कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आकलन की सर्वप्रिय विधा। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। कुछ मानते हैं यह टैरोची शब्द से उत्पन्न हुआ, जो माइनर आर्काना के कार्डों से संबंधित था, तो कुछ इसकी उत्पत्ति टैरोटी से मानते हैं, एक क्रॉस लाइन जो कि कार्डों के पीछे दिखती है। रहस्यमय संसार की रहस्यमय कहानी, लेकिन भविष्य की कहानी टैरो की ज़ुबानी।
टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है। आर्काना लैटिन भाषा के शब्द आर्कान्स से उत्पन्न हुआ, जिसका अर्थ है रहस्यमय व्यक्तिगत विकास। रहस्यों से प्रतीकात्मक रूप से अभिलेखित शिक्षाएं लिए मेजर आर्काना गुप्त विज्ञान के छात्रों का गंभीर विषय है।
धार्मिक समूहों और विभिन्न भूमिगत जातियों का गुप्त शिक्षा अंकन। टैरो का दर्शन कबाला से उत्पन्न हुआ है। शब्दों और अंकों की दैवीय शक्ति से सम्पन्न टैरो आज भविष्य दर्शन का लोकप्रिय माध्यम है तो चलिए इस रहस्य और भविष्य दर्शन की अनोखी विधा को समझें।
इस तरह जानें टैरो भविष्यवाणी
सबसे पहले आप जो भी प्रश्न पूछना चाहते हैं उसे एक बार अपने मन में अच्छी तरह से दोहरा लें या अधिक स्पष्टता के लिए प्रश्न को किसी कागज पर लिख लें।
इसके बाद ‘कार्ड’ पर क्लिक करके एक के बाद एक कर तीन कार्ड इस पैक से चुने।
पहला कार्ड आपके प्रश्न पूछते समय की मनःस्थिति को दर्शाता है।
दूसरा कार्ड आपको यह बताता है कि आपको अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए क्या प्रयत्न करने होंगे।
तीसरा और अंतिम कार्ड आपको परिणामस्वरूप आपके प्रश्न का उत्तर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed