जन्मदिन पर तलवार से केक काटना पड़ा महँगा , तीन युवक गिरफ्तार…

बिलासपुर ,04 जनवरी 2023 : जिले में जन्मदिन के मौके पर तलवार से केक काटना युवक को महँगा पड़ गया। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग और सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन ना मनाने की लगातार जानकारियाँ दी जा रही है।

इस हिदायत को दरकिनार करते हुए, मंगलवार की शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमेरी चौक के पास जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर तलवार से केक काटा गया।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क में युवक बर्थडे मना रहा था, पर यह बर्थडे मनाने का तरीका गलत था। इस तरह से केक काटने का मामला सामने आया, जिसके बाद उस जगह पुलिस मौके पर पहुंची।
और त्वरित कार्रवाई करते हुए लखन पात्रे लक्ष्मी टोंडे एवं सचिन दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उनके पास से एक तलवार जप्त किया है