निगम जोन 9 ने अम्बूजा माल के सामने अनुमति के विपरीत लगभग 600 वर्गफीट में किये गये अतिरिक्त निर्माण को तोड़ा, बनाये गये कालम को काटने की कार्यवाही की
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सीनियर, सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब, उपअभियंता श्री अतुल बसल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम ने नगर निगम जोन 9 अंतर्गत अम्बूजा गॉल के सामने अनुमति के विपरीत लगभग 600 वर्गफीट के अतिरिक्त निर्माण को नियमानुसार संबंधित निर्माणकर्ता को 3 नोटिस देने के बाद अभियान चलाकर स्थल पर तोड़ने की कार्यवाही की। फ्रंट एमओएस में निर्मित कालम एवं वाली को तोड़ने की कार्यवाही नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा स्थल पर अभियान पूर्वक की गई।

