रायपुर, 21 जुलाई 2023 : नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के कचरे में मेडिकल वेस्ट मिलाकर देने से सम्बंधित जनशिकायत को प्रत्यक्ष अवलोकन के दौरान सही मिलने पर नगर निगम जोन क्रमांक 4 के तहत सिविल लाईन क्रमांक 47 के पंचशील नगर केनाल लींकिंग रोड क्षेत्र के समीप स्थित संजीवनी डेंटल क्लीनिक प्रबंधन पर उन्हें भविष्य के लिये कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए नियम 280 एवं सालिड एसडब्ल्यूएम नियमावली के प्रावधान के अनुसार तत्काल 25000 रूपये का जुर्माना वसूलने की कार्यवाही नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल प्रधान के नेतृत्व एवं जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर, निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया की उपस्थिति में करते हुए प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया है.