निगम जोन 1 ने सुखराम नगर में अवैध निर्माणाधीन व्यवसायिक दुकानों को तोड़ा

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 1 की नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत संत कबीरदास वार्ड क्रमांक 3 के, क्षेत्र के अंतर्गत सुखराम नगर में लगभग 5000 वर्गफुट में अवैध निर्माणाधीन व्यावसायिक दुकानों को तोड़ने की कार्यवाही जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेंद्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उप अभियंता श्री सागर ठाकुर एवं नगर निवेश की टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में की गई.

You may have missed