कोरोना का कहर लगातार जारी , केरल से छत्तीसगढ़ पहुंचे दंपति कोरोना पॉजीटिव…

कांकेर, 28 मार्च 2023 : जिले में कोरोना की रफ़्तार बढ़ती जा रही है आपको बता दें कि शहर के आदर्श नगर में एक दंपत्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

ये दंपत्ति कुछ दिनों पहले केरल से लौटे हैं जिसके चलते उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया। तत्काल दंपत्ति को प्राथमिक इलाज के लिए क्वारंटाइन करके रखा गया है। 

वही दूसरी तरफ कांकेर के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में भी एक कोविड का मरीज मिला है। इस तरह से कांकेर जिले में तीन एक्टिव केस आज मिले है। इस मामलें की जिला स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे ने पुष्टि की है।

You may have missed