नए साल में फिर से बढ़ेंगे कोरोना के मामले , फिर से लगेगा लॉकडाउन…

नई दिल्ली , 19 दिसंबर 2022 : चीन में एक बार फिर कोरोना का कहर कुछ इस तरह से बढ़ रहा है कि लोग खुद को बचाने के लिए घरों में कैद हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों का असर चीन में देखा जा सकता है। चीन की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। चीन के कई शहर ऐसे हैं, जहां कोविड के केसों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है।
एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है की चीन के प्रमुख महामारी विशेषज्ञ वू ज़ुन्यो ने चेतावनी दी है कि चीन में कोरोना की तीन लहर आएंगी। पहला मौका क्रिसमस, दूसरा अवसर न्यू ईयर और तीसरा मौका लूनर न्यू ईयर के बाद होगा, क्योंकि लोग इन मौकों पर अपने घरों की ओर लौटते हैं, ऐसे में लापरवाही बरतने पर खतरा कई गुना बढ़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कोरोना की तीन लहरों में से पहली वेव इसी सर्दी में आएगी।
मीडिया को जानकारी देते हुए चीन के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से अधिकांश स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स से कहा है कि वह घर से ही पढ़ाई करें। इसके अलावा हांग्जो में अधिकांश स्कूलों से कहा गया है कि शीतकालीन सेमेस्टर जल्दी खत्म करें।

You may have missed