बीजेपी प्रवक्ता द्वारा विवादित टिप्पणी, पर खाड़ी देशों ने जताई आपत्ति…

दिल्ली, 06 जून 2022 : ठाणे में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, रुकने का नाम नहीं ले रहें है, एक के बाद एक मुस्लिम देश प्रतिक्रिया, दे रहें है| कुवैत, कतर और सऊदी अरब के विदेश मंत्रालयों ने आधिकारिक बयान जारी कर टिप्पणी की निंदा की और माफी की मांग की।

आपत्ति जताने वाले देशों के समूह में पाकिस्तान, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और ईरान जैसे देश का नाम शामिल है. सोमवार को सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने नुपुर शर्मा को निलंबित करने में सत्तारूढ़ दल द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत किया। कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार को भारत के राजदूत को एक आधिकारिक पत्र सौंपने के लिए तलब किया|

कुवैत के विदेश मंत्रालय ने, भाजपा प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की। और सार्वजनिक रूप से माफी की मांग करते हुए प्रवक्ता के पार्टी निष्कासन का स्वागत किया। कतर के मंत्रालय ने कहा कि अगर इस तरह के “शत्रुतापूर्ण बयानों” को जारी रखा गया तो इससे “अतिवाद और घृणा बढ़ेगी।”

ईरान ने भी बयानों पर भारतीय राजदूत से संपर्क किया है,  हालांकि  तेहरान ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है।

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री,  शहबाज शरीफ ने लगातार ट्वीट करते हुये कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को कुचल जा रहा है और मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। दुनिया को एकजुट होकर इसपर ध्यान देना चाहिए और भारत को कड़ी फटकार लगानी चाहिए।”

बीजेपी ने विवादित टिप्पणी मामले में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ एक्शन लिया है:

नूपुर शर्मा पर जो कार्रवाई हुई है उसका सऊदी अरब ने समर्थन किया है, इस कार्रवाई के बाद दोनों नेताओं ने माफ़ी मांगते हुए अपने-अपने बयान को वापस ले लिया है|

You may have missed