पखांजूर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजुर द्वारा कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के इतिहास को याद किया गया और उस पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस कमेटी के कांकेर जिला उपाध्यक्ष रुपसिंह पोटाई ने कहा कि कांग्रेस के 138 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आज हम सब कांग्रेसी कार्यकर्त्ता एक जुट होकर स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाये है। यह स्थापना दिवस का कार्यक्रम सिर्फ अंतर्गत या कोलीवाडा ब्लॉक में ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में सभी कांग्रेस कार्यालय में मनाया जा रहा है।
कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष इंदजीत विस्वास ने आगे कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से समस्त प्रदेश के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी को यह निर्देश दिया गया था कि कांग्रेस की स्थापना दिवस को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाए और इसी कड़ी में कोयलीबेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के समस्त विंग के कार्यकर्त्ता व सदस्य गण उपस्थित होकर के आज हम सभी कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस मना रहे हैं।