भनपुरी टिम्बर मार्केट में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए कड़े निर्देश
रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने आज यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 स्थित भनपुरी टिम्बर मार्केट में निर्माणाधीन 20 फीट चौड़ी सीसी रोड और दोनों ओर नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह परियोजना अधोसंरचना मद के अंतर्गत 74 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से जनहित में जनसुविधा विस्तार के लिए चलाई जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 1 के आयुक्त श्री हितेंद्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री रधुमणी प्रधान, श्री गजाराम कंवर, श्री डी.के. पैकरा, श्री अंशुल शर्मा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कोर कटिंग जांच और लैब टेस्टिंग की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच लैब में करवाई जा चुकी है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग की जाए और इसे निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट जनसुविधा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसकी उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
