आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने रायपुर के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुविधाओं के लिए दिए निर्देश”

रायपुर – आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन क्रमांक 1 एवं 2 के क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन 1 के जोन कमिश्नर  हितेन्द्र यादव, जोन 2 के जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर,डी. के. पैकरा,  पी. डी. धृतलहरे और अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

आयुक्त  मिश्रा ने खमतराई शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, जहां पिंक मतदान केंद्र की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पण्डित काशीराम शर्मा शासकीय स्कूल भनपुरी, महावीर स्कूल, दुर्गा कॉलेज और निवेदिता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों में छाया की व्यवस्था, रेम्प का निर्माण, वाल राइटिंग, सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और शौचालयों की सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सभी मतदान केंद्रों के परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने का काम प्राथमिकता से किया जाए।

 

You may have missed