रायपुर , 31 अक्टूबर 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सीएम आज दोपहर प्रियंका गांधी के साथ मंडी के पड्डल मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
बघेल देर शाम रायपुर लौट आएंगे। हिमाचल कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा – हिमाचल को मिलेगा उसका हक़,चम्बा से सिरमौर तक भारी से भारी संख्या में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी और आठ दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इसके साथ ही पता चल जाएगा कि राज्य में कौन सी पार्टी ने सरकार बनाई है।विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने विधानसभा की 68 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।