रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे के लिए जनसमर्थन और आशीर्वाद जुटाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में जन आशीर्वाद यात्रा रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के साथ रोड शो में भाजपा के कई प्रमुख नेता भी शामिल थे, जिनमें राम विचार नेताम, चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल, चुनाव सहसंचालक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे आदि प्रमुख थे।
यह रोड शो भाजपा की ताकत और एकजुटता को दिखाने का एक प्रयास था, जिसमें पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ जनसमर्थन जुटाया।