रायपुर , 19 अक्टूबर 2022 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM bhupesh baghel) के खिलाफ लोगों की नाराजगी सबसे कम है। IANS की ओर से सीवोटर ओपिनियन पोल द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण एंगर इंडेक्स में इस बात का खुलासा किया गया है। सर्वे के अनुसार, भारतीय लोग छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से सबसे कम नाराज हैं। जबकि अशोक गहलोत से नाराजगी सबसे ज्यादा है।
सर्वे में छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी भी दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ हाल ही में सभी राज्यों में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्य के रूप में सामने आया है। छत्तीसगढ़ के CM जनता के गुस्से को प्रबंधित करने के मामले में शीर्ष पर हैं.
छत्तीसगढ़िया संस्कृति, अस्मिता को लेकर चल रहे भूपेश बघेल ने फिर एक बार देश के दिग्गजों को पटखनी देकर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। इस बार IANS की ओर से सी-वोटर ओपिनियन पोल द्वारा किए गए सर्वेक्षण इंडेक्स के अनुसार भूपेश बघेल के खिलाफ सबसे कम नाराजगी है। CM भूपेश बघेल से लोग सबसे ज्यादा संतुष्ट है। राज्य शासन द्वारा लाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने पर लोग खासे प्रभावित है। प्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी है, जिसके कारण चार साल बाद भी कका की दीवानगी बरकरार है।
सर्वे के अनुसार देश के लोग छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल से सबसे कम नाराजगी जाहिर करते हुए उनके कार्यों से संतुष्टि व्यक्त की है। सर्वे के हिसाब से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लोग सबसे अधिक नाराज है। छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्य के तौर पर उभर कर सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नागरिकों के गुस्से को सबसे ज्यादा प्रबंधित करने में शीर्ष पर है।