नई दिल्ली , 23 सितंबर 2022 : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को बढ़ोतरी देखी गई है। 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 50078 रुपये में बिक रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट्स बढ़ कर 57622 रुपये पहुंच गए हैं।
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, शुक्रवार सुबह के वक्त 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 49877 रुपये में बिक रहा है, वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 45871 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम बढ़कर 37559 रुपये पर आ गए हैं।
वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 29296 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 57622 रुपये की हो गई है।