Sunday, September 24, 2023

Chandrayaan-3 : कल चांद पर लैंडिंग करेगी चंद्रयान-3: लाइव प्रसारण देखने पहली बार शाम को भी खुलेंगे स्कूल, इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर..

नई दिल्ली Chandrayaan-3 : भारत का मिशन मून चंद्रयान-3 धीरे-धीरे सफलतापूर्वक अपने मंजिल के करीब पहुंच चुका है. पूरे भारत के साथ-साथ दुनिया की नजरें चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई हैं, जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पुष्टि की है कि चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर चंद्रयान-3 का ऐतिहासिक टचडाउन 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे होगा।
चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रयान-2 ऑर्बिटर के साथ सफलतापूर्वक कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया है. साथ ही लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (एलएचडीएसी) द्वारा ली गई चंद्रमा के आसपास की तस्वीरें साझा की गईं. आइए जानते हैं अब तक कई बड़े अपडेट्स…बीते सोमवार को दोपहर तीन बजे के करीब इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चंद्रयान-3 के लैंडर ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से सफलतापूर्वक कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया.
चंद्रयान 3 मिशन को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. यूपी के स्कूलों में 23 अगस्त की शाम को मिशन चंद्रयान का लाइव टेलिकास्ट होगा. इसके लिए शाम को 5:15 से 6:15 तक एक घंटे के लिए स्कूलों को खोला जाएगा. महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से नोटिस जारी कर यह जानकारी दी गई है.
Chandrayaan 3 Vikram Lander Live कहां देख सकेंगे?
अपर सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि 23 अगस्त 2023 को शाम 5:27 बजे चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने का लाइव प्रसारण होगा. ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट http://isro.gov.in/ पर इसे लाइव देख सकेंगे. ISRO ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. बता दें कि इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन साल 2019 में भेजा गया था
 चंद्रयान-3 में क्या नया है
इसरो ने चंद्रयान-2 की विफलताओं से बहुत कुछ सीखा है। ऐसे में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की संभावनाएं बढ़ गई हैं। चंद्रयान-2 में पहले रफ ब्रेकिंग फेज के लिए फर्स्ट ऑर्डर गाइडेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था। फिर चंद्रयान-2 के फेल होने के बाद इसरो ने सबक लिया और चंद्रयान-3 में सेकेंड ऑर्डर गाइडेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया। इसके अलावा भी चंद्रयान-3 में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो चंद्रयान-2 में नहीं थे।

Related Articles

बारिश थमते ही सड़कों के रेस्टोरेशन का कार्य तेज़ी से शुरू, नगर निगम व स्मार्ट सिटी ने लगाया अपना विशेष अमला

रायपुर, 23 सितंबर 2023: बारिश थमते ही नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अंडर ग्राउंड केबलिंग और पाईप लाइन बिछाने के दौरान...

नगरीय प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सातवें प्रातीय सम्मेलन में हुए शामिल, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने कर...

रायपुर, 23 सितंबर 2023 : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में हम सबका प्रारंभिक परिचय अपने...

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

बारिश थमते ही सड़कों के रेस्टोरेशन का कार्य तेज़ी से शुरू, नगर निगम व स्मार्ट सिटी ने लगाया अपना विशेष अमला

रायपुर, 23 सितंबर 2023: बारिश थमते ही नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अंडर ग्राउंड केबलिंग और पाईप लाइन बिछाने के दौरान...

नगरीय प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सातवें प्रातीय सम्मेलन में हुए शामिल, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने कर...

रायपुर, 23 सितंबर 2023 : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में हम सबका प्रारंभिक परिचय अपने...

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र...

रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के पास कोटा में हुआ सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय लगातार रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम जनमानस की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति...

तमिलनाडु में छत्तीसगढ़ के मजदूर की कत्ल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…

जशपुर , 23 सितंबर 2023 : जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के मजदूर की तमिलनाडू में मौत मामले में कांसाबेल-बगीचा मार्ग पर भारी संख्या...