सभापति सूर्यकान्त ने वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 क्षेत्र में सड़क पर जल भराव की समस्या दूर करने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण

रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन 1 के तहत शिवाजी वार्ड में अधोसरंचना मद से 24 लाख रुपए की स्वीकृत लागत से निर्माणाधीन नाला के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।यह नाला पैराडाइज होटल से खमतराई बाजार तक बनेगा। इस नाला निर्माण कार्य से सड़क में जलभराव की जन समस्या दूर हो सकेगी।

You may have missed