CGPSC Interview date : 18 से 28 नवंबर के बीच होगा interview , 242 पदों के लिए होगा selection

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग 2023 के लिए इंटरव्यू की तिथि जारी कर दी गई है। CGPSC ने 242 पदों के लिए साक्षात्कार को लेकर नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह साक्षात्कार 18 से 28 नवंबर के बीच दो पालियों में किया जाएगा।
साक्षात्कार का आयोजन 18 से 28 नवंबर के बीच 2 पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 11 से 1 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच होगी। इसके पहले मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को आयोग दफ्तर में सुबह 9.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे पहुंचना अनिवार्य होगा। पीएससी में बीते दिन नए सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की थी, जिसके चलते अक्टूबर में होने वाला इंटरव्यू स्थगित किया गया था।